BIHAR NEWS : कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात
पटना : बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजधानी पटना स्थित सात सर्कुलर रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस मुलाकात को शिष्टाचार और राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है. विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार से स्नेहिल मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने नीतीश कुमार के अनुभव और नेतृत्व की सराहना की है.
मंत्री ने कहा कि उनका जनकल्याण के प्रति समर्पण प्रेरणादायी है. बैठक के दौरान राज्य के विकास और सुशासन पर चर्चा हुई. डबल इंजन सरकार की गति और योजनाओं पर भी बातचीत हुई. सूत्रों के अनुसार मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. एनडीए परिवार के भीतर समन्वय मजबूत करने का संदेश माना जा रहा है. आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी संकेत मिलते दिखे. मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





