BIHAR NEWS : लैब टेक्नीशियन अभ्यर्थियों का पैदल मार्च आज , नियमित नियुक्ति और NHM भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग
पटना: बिहार में लैब टेक्नीशियन अभ्यर्थी अपनी लंबित नियुक्ति संबंधी मांगों को लेकर राजधानी पटना में एक दिवसीय पैदल मार्च निकालेंगे. यह मार्च कारगिल चौक से शुरू होकर मुख्यमंत्री आवास तक जाएगा. इसका आयोजन पारा मेडिकल एसोसिएशन ऑफ बिहार के नेतृत्व में किया जा रहा है.
अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य में लैब टेक्नीशियन के हजारों पदों पर भर्ती की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. इसी को लेकर वे सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करना चाहते हैं.
प्रदर्शनकारियों की पहली प्रमुख मांग है कि बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा जारी विज्ञापन संख्या02/2025के तहत2359लैब टेक्नीशियन पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए. अभ्यर्थियों ने जल्द परीक्षा आयोजित कर नियमित नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है.
इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने राज्य स्वास्थ्य समिति (NHM) के अंतर्गत 1068 लैब टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की भी मांग की है. उनका कहना है कि पिछले वर्ष सितंबर में इन पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन अब तक ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी नहीं किया गया है. ऐसे में जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाए.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट-





