BIHAR NEWS : पटना में युवक के अपहरण की कोशिश का VIDEO वायरल, पिस्टल के बल पर उठाकर ले जाने का आरोप
Patna : पटना जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है,जिसमें कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन ले जाते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
मामले को लेकर कादरगंज थाना क्षेत्र के निमड़ा के रहने वाले रविकांत कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़ित के अनुसार घटना19मई2026की रात करीब10बजे की है. वह गांव में एक पार्टी में खाना खाकर अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचे,पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया.
FIRके मुताबिक विपीन कुमार उर्फ चंदन कुमार,शंकर कुमार,रौशन कुमार और मोनू कुमार समेत एक अज्ञात युवक ने उनके साथ मारपीट की. आरोप है कि बदमाशों ने उनका मुंह दबाकर गांव से बाहर ले जाने की कोशिश की.
पीड़ित ने आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी और जबरन एक काले रंग की चारपहिया गाड़ी में बैठाने लगे. इसी दौरान उनकी पिटाई भी की गई. वायरल वीडियो में भी कुछ युवक युवक को पकड़कर मारपीट करते और जबरन ले जाते दिखाई दे रहे हैं.
बताया जा रहा है कि शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जुटने लगे,जिसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और आरोपियों ने पहले भी मारपीट तथा रंगदारी मांगने की धमकी दी थी.FIRमें जान मारने की नीयत से अपहरण की कोशिश का आरोप लगाया गया है.
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





