Hindi News / सड़कें सुनसान,लोग घरों में दुबके और अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार

जमशेदपुर में गर्मी का कहर : सड़कें सुनसान,लोग घरों में दुबके और अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार

Edited By:  |
jamshedpur mein garmi ka kahar jamshedpur mein garmi ka kahar

जमशेदपुर:जिले में भीषण गर्मी ने कहर बरपाया हुआ है. गर्मी की तपिश से लोगों का हाल बेहाल है. शहर में अधिकतमतापमान 44 डिग्री के पार हो चुका है. ऐसा लग रहा है मानो आसमान से आग बरस रही है, सड़कें सुनसान है, लोग घरों में दुबके हुए हैं. लोग बेवजह घरों से निकले से बच रहे हैं.

पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री सेलसियस तक पहुंचने की संभावना है. कई जगहों पर 43-45 डिग्री के आस-पास रिकॉर्ड किया जा रहा है. पूरे शहर में लू का प्रकोप जारी है और अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार कम दिख रहे हैं.दोपहर में बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है. सबसे ज्यादा मजदूर, दुकानदार और स्टूडेंट्स वर्ग के लोग परेशान नजर आ रहे हैं. डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के केस बढ़ रहे हैं. पानी की खपत बढ़ गई है और मौसम भी फिलहाल साथ नहीं दे रहा हैं.