Hindi News / बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले-विपक्ष के...

BIHAR NEWS : बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले-विपक्ष के नेता को अपनी मर्यादा नहीं तोड़नी चाहिए

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार सरकार के मंत्री Ashok Choudhary ने Rahul Gandhi पर बड़ा हमला बोला है. प्रधानमंत्री को “गद्दार” कहे जाने वाले बयान पर अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष के नेता को अपनी मर्यादा नहीं तोड़नी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल बिल्कुल गलत है और भारतीय जनता पार्टी की ओर से माफी मांगने की मांग सही है.

अशोक चौधरी ने कहा कि अगर राहुल गांधी माफी नहीं मांगते हैं तो देश और बिहार की जनता सब देख रही है. उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री ने देश पर संभावित आर्थिक संकट की बात कही है तो यह गंभीर विषय है और देश के लोग मिलकर हर संकट का सामना करेंगे. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री और उनकी अनुभवी टीम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं.

वहीं,नेता प्रतिपक्षTejashwi Yadavके जाति देखकर एनकाउंटर किए जाने वाले बयान पर भी मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि“क्रिमिनल की कोई जाति या धर्म नहीं होता. अगर कोई अपराधी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. इसमें जात-पात को जोड़ना गलत है.”

अशोक चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए. बिहार में अपराधियों के खिलाफ जो कार्रवाई हो रही है,वह बिल्कुल सही दिशा में हो रही है और कानून अपना काम कर रहा है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-