Hindi News / बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP) 2025 की अवधि में हुआ विस्तार

BIHAR NEWS : बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP) 2025 की अवधि में हुआ विस्तार

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना :राज्य में औद्योगिक निवेश को निरंतर प्रोत्साहन देने तथा निवेशकों की बढ़ती अभिरुचि को देखते हुए उद्योग विभाग के बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP), 2025की अवधि में विस्तार किया गया है. बिहार मंत्रिपरिषद ने उद्योग विभाग के इस महत्तवपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है.

पूर्व में यह पैकेज30जून2026तक प्रभावी था. अब इसकी अवधि31दिसम्बर2026अथवा नई औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति, 2026लागू होने की तिथि, जो भी पहले हो, तक बढ़ा दी गई है.

इस निर्णय से राज्य में औद्योगिक निवेश की निरंतरता बनी रहेगी तथा नए एवं प्रस्तावित निवेशकों को प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा. साथ ही, नई नीति लागू होने तक उद्योग स्थापना एवं निवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार का नीतिगत अंतराल नहीं आएगा, जिससे निवेशकों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा.

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा, " बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP), 2025की अवधि बढ़ाने का निर्णय निवेशकों को एक स्थिर एवं भरोसेमंद नीतिगत वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इससे नए निवेश आकर्षित होंगे, उद्योगों के विस्तार को गति मिलेगी तथा राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे."

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा, "निवेशकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं अभिरुचि को देखते हुए पैकेज की अवधि का विस्तार किया गया है. उद्योग विभाग निवेशकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं निवेशक-अनुकूल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है."

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--