BIHAR NEWS : बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने पटना में तीन दिवसीय बागवानी महोत्सव का किया उद्घाटन

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार सरकार उद्योग निदेशालय,कृषि विभाग की ओर से तीन दिवसीय बागबानी महोत्सव2026का आयोजन किया गया. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्य के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया. कृषि मंत्री ने महोत्सव में लगे तमाम स्टालों का जायजा लिया. उन्होंने मखाना के अलग-अलग पेड़ पौधों का सभी स्टालों पर जाकर निरीक्षण किया और उसे स्टॉल के बारे में जानने की कोशिश की. उसमें क्या खास है.

कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि हर साल बिहार सरकार कृषि मंत्रालय के माध्यम से बागवानी मेला लगता है. इसी क्रम में गांधी मैदान में तीन दिवसीय बागबानी मेला प्रारंभ हुआ. आगे दो दिन तक चलने वाला है. इसमें1500किसान भी आए हैं. यह प्रदर्शनी जो लगा है किसान है उनके माध्यम से मखाना, पेड़ पौधे, फूल, सब्जी यहां के स्थानीय किसानों के मेहनत से लगाए गए हैं. आने वाले तीन दिनों में इसका लाभ स्थानीय लोगों को और यहां के किसानों को मिलेगा. जो अच्छा काम करेंगे उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा. कृषि मंत्रालय इस पर काम कर रहा है.

वहीं खाद में कालाबाजारी को लेकर उन्होंने कहा कि कालाबाजारी के लिए मजबूती के साथ एक्शन लिया है. लगातार विभाग की ओर से छापेमारी हो रही है. जिला स्तर पर अलग और हेड क्वार्टर सेलर उसी का परिणाम है. लगभग100से अधिक दुकानों की लाइसेंस रद्द हुई है.40लोगों परfirहुई है जो छोटे दुकानदार हैं उनके अलावा जो बड़े स्टॉकिस्ट हैं वो भी गड़बड़ करेंगे तो उन पर भी कार्रवाई होगी.

वहीं विधानसभा सत्र के दौरान किसानों के मुद्दे को लेकर विपक्ष हंगामा कर रहा था, इस सवाल पर उन्होंने कहा जो सदस्य हैं वह अपना मांग कर रही है जो वह मांग कर रहे हैं उस पर हम लोग काम कर रहे हैं. जो किसानों का दुश्मन है उसके दुश्मन हाल है.