Hindi News / पूर्व सीएम नीतीश कुमार से बाकीपुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा...

BIHAR NEWS : पूर्व सीएम नीतीश कुमार से बाकीपुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने की मुलाकात

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी,जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी उपस्थित रहे.

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभिषेक कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए आगामी उपचुनाव में प्रचंड विजय के लिए शुभकामनाएँ दी. उन्होंने अग्रिम जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की भी कामना की.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--