Hindi News / 1 करोड़ के जाली नोट के साथ 2 सौदागर गिरफ्तार,13 लाख कैश और...

मोतिहारी : 1 करोड़ के जाली नोट के साथ 2 सौदागर गिरफ्तार,13 लाख कैश और 38 सोने की बिस्किट जब्त

Edited By:  |
motihari motihari

मोतिहारी: भोपतपुर थाना इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोट के बड़े सौदागर सुलेमान अंसारी और इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस ने तकरीबन 1 करोड़ रुपए के जाली नोट, 25 लाख का टॉय नोट के साथ 13 लाख कैश, 38 सोने की बिस्किट, आमर्स बुलेट और गाड़ी बरामद की है.

मोतीहारी पुलिस को जानकारी मिली थी की भोपतपूर थाना इलाके में नकली नोट का बड़ा कारोबार चल रहा है. अन्य देशों से नकली नोट की खेप मगाई गई है. वहीं,एसडीपीओ के नेतृत्व में लगभग 5 थाने की पुलिस रात भर रेड की और चार लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने मास्टरमाइंड सुलेमान अंसारी और इम्तियाज को हिरासत में ले लिया है.

सदर डीएसपी 2 जितेश पांडे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह नोट डबिंग और जाली नोट के कारोबार में शामिल लोग ठगी करने का काम करता था. ज्यादा नकली नोट देकर कम पैसा लेने का कारोबार चल रहा था. फिर उस पैसे को पुलिस का वर्दी पहन कर अपने सहयोगियों से छीनतई करवाते थे. पुलिस ने कई वर्दी भी जप्त किया है.