BIG BREAKING : सीएम सम्राट की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न, 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Edited By:
|
Updated :08 Jul, 2026, 06:03 PM(IST)
पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुई. पटना के मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में बुधवार को हुई बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी है.
कैबिनेट की बैठक में 500 मेगावाट रूफटॉप सोलर परियोजना को मंजूरी मिली है. दलहन और डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन को स्वीकृति. BAIDCL के गठन को हरी झंडी. डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना को मंजूरी. ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास को स्वीकृति. चार RRTS कॉरिडोर के DPR पर मुहर लगी है. विक्रमशिला सेतु मरम्मत के लिए मंजूरी हुई.
AIIMSपटना विस्तार और केंद्रीय विद्यालयों के लिए भूमि स्वीकृत हुई. इंजीनियरिंग शिक्षा व निर्वाचन व्यवस्था से जुड़े प्रस्ताव भी मंजूर. कई विकास एवं अवसंरचना परियोजनाओं को हरी झंडीमिली.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





