Hindi News / बिहार के कलाकारों को मिला राष्ट्रीय सम्मान, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद...

BIHAR NEWS : बिहार के कलाकारों को मिला राष्ट्रीय सम्मान, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने दी बधाई

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : बिहार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने राज्य की पांच प्रमुख प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. मंत्री ने कहा कि यह बिहार के लिए गर्व का क्षण है और यह दर्शाता है कि राज्य की कला-परंपरा और कलाकारों को पूरे देश में पहचान मिल रही है.

मंत्री ने यह भी बताया कि बिहार की विभिन्न कला विधाओं से जुड़े 5 कलाकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना जाना गर्व की बात है. उन्होंने बिहार की प्रतिभाओं का अभिनंदन करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे सम्मान स्थानीय कला के संवर्धन और युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने में सहायक होते हैं.

संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष2024और2025के लिए अपने प्रतिष्ठित रत्न फेलोशिप पुरस्कारों की घोषणा की है. साथ ही अकादमी ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के नामों की भी घोषणा की है. यह घोषणाएँ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कलात्मक उपलब्धियों को मान्यता देने का हिस्सा हैं. जानकारी के अनुसार चयनित कलाकारों में संगीत से महेन्द्र राम,अभिनय से सुरेश कुमार हज्जू,रंगमंच से शिवनारायण झा‘कुणाल’,लोक संगीत से मनीषा श्रीवास्तव एवं उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार (युवा संगीत): रोहित चंद्र के नाम शामिल हैं.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--