BIHAR NEWS : भाजपा MLC अनिल कुमार ने सदन में बोले-जमीन मापी नहीं, मिल रही धमकियां, सरकार से कार्रवाई की मांग
पटना : मुंगेर के टेटिया बंपर अंचल में जमीन मापी को लेकर हो रहे विवाद पर बिहार विधान परिषद में बुधवार को जोरदार हंगामा हुआ. सत्ता पक्ष और विपक्ष के कुल 18 सदस्यों ने इस मामले को सदन में उठाया और भूमि माफियाओं के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की.
दरअसल विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान सदन में बुधवार को ध्यानाकर्षण प्रश्नकाल के तहत भाजपा एमएलसी अनिल कुमार ने भू माफिया के करतूतों का सवाल उठाकर सबको चौंका दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह जैसे बड़े शख्सियत के जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा जमा लिया है और अपनी दबंगता से जमीन की मापी नहीं होने दे रहा है साथ ही इस मामले में अपने को किसी बड़े नेता का रसूखदार बता कर समीर कुमार सिंह को हत्या की भी धमकी दे डाली है.
खास बात यह है कि अनिल कुमार के साथ सभी दलों के कुल 18 सदस्यों ने इस पर हस्ताक्षर किया है. इस सवाल को सदन के पटल पर रखा. इसके बाद सदन में मौजूद विभागीय डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दबंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है.
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को सुशासन का नाम देकर लगातार राज्य में विधि व्यवस्था दुरुस्त होने का नारा हमेशा से बुलंद किया जाता रहा है लेकिन आज बिहार विधान परिषद के बजट सत्र की कार्रवाई के दौरान जिस प्रकार से भाजपा के एमएलसी अनिल कुमार ने भूमाफियाओं के कारनामों को लेकर सदन में सवाल पूछा तो सदन में सब लोग भौचक रह गए. दरअसल अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस के एमएलसी समीर कुमार सिंह जैसे बड़े शख्सियत को भी भू माफियाओं के धमकी का शिकार होना पड़ा है. भूमाफियाओं ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से भूमि की नापी ही नहीं होने दे रहा है और हैरानी की बात यह है कि वह एक बड़े नेता का नाम लेकर दबंगता दिखाते हुए समीर कुमार सिंह को हत्या तक की धमकी दे डाली है.
अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में उनके साथ कुल 18 सदस्य हैं जिन्होंने इसके समर्थन में इस सवाल पर हस्ताक्षर किया है. इसमें जदयू, राजद और भाजपा के सदस्य शामिल हैं. सभी सदस्यों की ओर से इस सवाल को अनिल कुमार ने सदन में रखा. उन्होंने इसे गंभीर बताया और कहा कि राजस्व एवं भूमि विकास मंत्री सह डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले को लेकर बड़ा आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा है कि डिप्टी सीएम ने साफ तौर पर कहा कि चाहे कितने बड़े दबंग हो और किसी बड़े नेता के साथ जुड़ा हो इस मामले में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए उच्च स्तरीय जांच भी की जाएगी और जो भी दोषी होंगे उनको सलाखों के पीछे जाना होगा.
इधर कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने भी कहा कि उनका गांव मुंगेर के टेटिया बंपर अंचल में है जहां उनके पुरखों का जमीन है जिस पर पड़ोसी दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की नीयत से हत्या तक की धमकी दी गई है. हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया. किसी बड़े नेता का नाम लेकर लेकिन कहा कि किसी बड़े नेता उन्हें धमकी दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नापी की तिथि तय की गई लेकिन हर बार दबंगों द्वारा बवाल काटा गया. समीर कुमार सिंह ने इसके लिए विधान परिषद के उन सभी सदस्यों का आभार जताया जिन्होंने उनके समर्थन में सदन के पटल पर सवाल रखा.
उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री ने जो आश्वासन दिया है उससे वह संतुष्ट है और उम्मीद है कि इस पर दबंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी.
देखा जाए तो यह बड़ा ही गंभीर मामला है जहां आम आदमी से लेकर खास आदमी तक दबंग के करतूत का शिकार हो रहा है. परंतु इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है यह देखना दिलचस्प होगा.
राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट--





