झारखंड विधानसभा : बजट पर चर्चा के बाद वित्त मंत्री ने दिया जवाब,बोले-जनता के साथ नहीं कर सकते छलावा

Edited By:  |
jharkhand vidhansabha jharkhand vidhansabha

रांची: झारखंड विधानसभा में सदन के दूसरे पाली में बजट पर चर्चा के बाद सरकार की तरफ से वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने उत्तर दिया. वित्त मंत्री ने कहा कि 2026-27 के मूल बजट पर राज्य की जनता के प्रति जो सरकार की भावना है उसे कल हमने बताया था. एक जनप्रतिनिधि होने के नाते और 45 वर्षों के संसदीय अनुभव के साथ यह कह रहा हूं कि हम सब का दायित्व है कि जनसेवा कर सके. उन्होंने कहा कि हमारा करियर चुनावी राजनीति है तो जनता के साथ छलावा नहीं कर सकते हैं. सदन में वित्त मंत्री ने बताया कि जब हम अन्य राज्यों से तुलना करते है तो झारखंड अग्रणी राज्य में से आता है.

वित्त मंत्री ने कहा किअपने राजनीतिक जीवन के अंतिम पड़ाव पर हूं. इस राज्य के लिए बेहतर करना मेरा दायित्व है. उन्होंने कहा कि मैं पक्षों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं कि सभी ने बजट के भाषण को सुना. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने भाषण के बीच में सवाल खड़े किए है. वित्त मंत्री के भाषण के दौरान बीजेपी ने सदन से वॉकआउट कर दिया.

राधा कृष्ण किशोर ने कहा किविकास आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी और राज्यपाल के अभिभाषण, मुख्यमंत्री के जवाब और बजट का अनुपालन वित्तीय वर्ष में हो इसे निश्चित करने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि10 हजार करोड़ राज्य के जनता का पैसा है.