बेरमो : अवैध कोयला ढुलाई पर अंकुश लगाने में जुटी पुलिस, छापेमारी में 25टन अवैध कोयला जब्त

Edited By:  |
bermo bermo

बेरमो:अनुमंडल क्षेत्र के पेटरवार थाना अंतर्गत खेतको में अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ पेटरवार पुलिस ने अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस की छापेमारी से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया. वहीं, मौके से 25 टन अवैध कोयला जब्त कर लिया गया. इस मामले में पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया कि यह कार्रवाई बोकारो पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह के निर्देश पर किया गया है.

छापेमारी के दौरान जब्त कोयला को जेसीबी के सहारे ट्रैक्टर पर लादकर थाना लाया गया. बताते चलें कि पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में अवैध रूप से कोयला की मंडी सजती है. हर रोजदिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक धड़ल्ले सेकोयला ढुलाई मोटरसाइकिल के माध्यम से किया जाता है.

तस्वीरों में साफ़ तौर से देखा जा रहा है कि किस तरह से अवैध कोयला ढुलाई बिना रोक टोक के जारी है. हालांकि, पुलिस की से कार्रवाई से कोयला चोरों में हड़कंप मच गया.