Hindi News / लोजपा (रामविलास) ने एमएलसी चुनाव के लिए असरफ अंसारी के नाम पर लगाई...

BIHAR NEWS : लोजपा (रामविलास) ने एमएलसी चुनाव के लिए असरफ अंसारी के नाम पर लगाई मुहर

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना/नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए अपने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष असरफ अंसारी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड ने विस्तृत विचार-विमर्श के बाद उनके नाम को मंजूरी प्रदान की है.

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार प्रदेश में प्रस्तावित विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के संदर्भ में पार्टी नेतृत्व ने विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. इसके बाद असरफ अंसारी के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई और उन्हें पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया.

यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर कई नेताओं के नामों की चर्चा चल रही थी. हालांकि केंद्रीय नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए असरफ अंसारी पर भरोसा जताया है.

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी ने औपचारिक रूप से असरफ अंसारी के नाम को स्वीकृति प्रदान कर दी है. इसके साथ ही एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियां भी तेज होने की संभावना है.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी के प्रदेश संगठन की कमान संभाल रहे असरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाए जाने से संगठन और नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय का संदेश गया है. अब एमएलसी चुनाव में उनकी दावेदारी पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--