BIHAR NEWS : पटना में BIS के द्वारा कंज्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
पटना : भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), पटना शाखा कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में मंगलवार, 24 फरवरी 2024 को कंज्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम छात्रों एवं उपभोक्ताओं के लिए आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य गुणवत्ता जागरूकता, मानकीकरण एवं उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देना है.
यह पहलConsumer Confederation of India (CCI)द्वाराBISके सहयोग से24दिसंबर2025से15मार्च2026तक देशव्यापी स्तर पर आयोजित की जा रही है. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गुणवत्ता नियंत्रण,मानकीकरण तंत्र,उपभोक्ता अधिकारों तथा जनहित संरक्षण मेंBISकी भूमिका के संबंध में व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना है.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चन्द्रकेश सिंह, वैज्ञानिक-‘ई’ एवं निदेशक, BIS, पटना शाखा कार्यालय उपस्थित रहे. उन्होंने भारतीय मानकों के अनुपालन के महत्व पर बल देते हुए ISI मार्क एवं हॉलमार्क जैसे प्रमाणन चिह्नों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि मानकीकरण उत्पादों की सुरक्षा, विश्वसनीयता एवं उपभोक्ता विश्वास सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
डॉ. अनंत शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, CCI ने उपभोक्ताओं की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे बाजार में जवाबदेही सुनिश्चित हो सके तथा उपभोक्ता सूचित निर्णय ले सकें. कैलाश कुमावत, राष्ट्रीय निदेशक, CCI एवं संजय खंडेलवाल, सचिव, CCI ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए गुणवत्ता संस्कृति को सुदृढ़ करने हेतु नियामक संस्थाओं, उपभोक्ता संगठनों एवं आमजन के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया.
प्रशांत कुमार तिवारी,मानक संवर्धन अधिकारी (SPO), BIS,पटना शाखा कार्यालय ने कार्यक्रम का सफल समन्वय किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.
कार्यक्रम में लगभग40प्रतिभागियों,जिनमें अधिकारीगण,उपभोक्ता संगठन प्रतिनिधि,छात्र एवं अन्य हितधारक शामिल थे,ने सक्रिय सहभागिता की. प्रतिभागियों को उपभोक्ता अधिकारों,शिकायत निवारण तंत्र तथाBISप्रमाणित उत्पादों के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया.
कार्यक्रम का समापन उपभोक्ता जागरूकता को सशक्त बनाने एवं गुणवत्ता मानकों के प्रसार के संकल्प के साथ हुआ.





