Hindi News / गिरिडीह में ACB की टीम ने JE अंकुश कुमार को 5 हजार...

BIG BREAKING : गिरिडीह में ACB की टीम ने JE अंकुश कुमार को 5 हजार घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

Edited By:  |
Reported By:
big breaking big breaking

गिरिडीह:इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के गिरिडीह से है जहां जिले के धनवार में एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)की टीम ने मनरेगा के जूनियर इंजीनियर (JE)अंकुश कुमार को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी गांधी चौक के पास की एक दुकान से की गई,जिससे इलाके में सनसनी है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी JE एक योजना से जुड़े कार्य को पूरा करने के बदले लाभुक से अवैध राशि की मांग कर रहा था. पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया. पूर्व निर्धारित रणनीति के अनुसार, जैसे ही अंकुश कुमार ने रिश्वत की रकम ली. इसी दौरान मौके पर मौजूद ACB टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया. पकड़ने के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है. वहीं आम लोगों में संतोष का माहौल है. लोगों का कहना है कि ऐसे कदमों से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी.