BIG NEWS : जमशेदपुर के सुंदरनगर स्थित गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी
Edited By:
|
Updated :11 Apr, 2026, 05:21 PM(IST)
जमशेदपुर:बड़ी खबर जमशेदपुर से है जहां सुंदरनगर थाना क्षेत्र के सुंदरनगर में एक गोदाम में भीषण आग लग गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही है.
बताया जा रहा है कि सुंदरनगर में बिस्कुट और चिप्स के गोदाम में शनिवार को अचानक आग लग गई. गोदाम में आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया.काफ़ी भीड़ जुट गई. आग लगने की सूचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जाँच में जुट गई. वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई. आग कैसे लगी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है.
जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट--





