बिहार MLC चुनाव : AIMIM की नई मांग से बढ़ी RJD की मुश्किलें, राज्यसभा समर्थन के बदले विधान परिषद सीट पर सियासत तेज
पटना: बिहार में आगामी विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है. इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सामने रखी गई एक नई मांग ने विपक्षी खेमे में हलचल बढ़ा दी है. चर्चा है किAIMIM ने राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी यादव और महागठबंधन को समर्थन देने के बदले विधान परिषद की एक सीट की मांग की है.
राजनीतिक गलियारों में इस मांग को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है. माना जा रहा है कि यदिAIMIM अपनी मांग पर अड़ी रहती है तोRJD के लिए सीटों के बंटवारे का समीकरण और जटिल हो सकता है. महागठबंधन में पहले से ही विभिन्न दलों के बीच राजनीतिक संतुलन बनाए रखने की चुनौती बनी हुई है. ऐसे मेंAIMIM की दावेदारी नए समीकरण खड़े कर सकती है.
विश्लेषकों का मानना है किAIMIM बिहार में अपनी राजनीतिक मौजूदगी को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है. इसी वजह से पार्टी अब केवल चुनावी समर्थन तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि विधान परिषद जैसी संस्थाओं में भी प्रतिनिधित्व चाहती है. दूसरी ओर, RJD के सामने सहयोगी दलों की अपेक्षाओं और अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं के बीच संतुलन बनाने की चुनौती है.
हालांकि अभी तक दोनों दलों की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. आने वाले दिनों में सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले सामने आ सकते हैं. फिलहालAIMIM की इस मांग ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है और सभी की निगाहेंRJD के अगले कदम पर टिकी हुई हैं.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





