Hindi News / 16 अगस्त तक कर लें e-KYC, वरना नहीं मिलेगा सिलेंडर

बिहार में LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर : 16 अगस्त तक कर लें e-KYC, वरना नहीं मिलेगा सिलेंडर

Edited By:  |
bihar mai lpg upbhoktaon ke liye jaruri khabar bihar mai lpg upbhoktaon ke liye jaruri khabar

पटना: बिहार में एलपीजी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लाखों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी अपडेट है. तेल विपणन कंपनियों की ओर से घरेलूLPGउपभोक्ताओं को आधार आधारितe-KYCपूरा करने के लिए कहा जा रहा है. जिन उपभोक्ताओं कीe-KYCअभी लंबित है,उन्हें16अगस्त2026तक यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में करीब2.36करोड़LPGउपभोक्ता हैं. इनमें लगभग59लाख उपभोक्ताओं कीe-KYCअब तक पूरी नहीं हुई है. ऐसे उपभोक्ताओं को तेल कंपनियों की ओर सेSMSके जरिए भी प्रक्रिया जल्द पूरी करने की सूचना दी जा रही है.

e-KYCका उद्देश्यLPGकनेक्शन और उपभोक्ता की पहचान का आधार के जरिए सत्यापन करना है. जिन उपभोक्ताओं की आधार आधारितe-KYCपहले से पूरी हो चुकी है,उन्हें दोबारा प्रक्रिया करने की जरूरत सामान्य तौर पर नहीं है.

तेल कंपनियों के मुताबिक तय समय सीमा तक लंबितe-KYCपूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को घरेलूLPGकी सुविधा और सब्सिडी से जुड़े लाभ में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अलग-अलग रिपोर्टों में घरेलू दर पर सिलेंडर मिलने में दिक्कत या अधिक कीमत का भुगतान करने की आशंका भी बताई गई है.

उपभोक्ता अपने संबंधितLPGकंपनी के आधिकारिक ऐप के जरिए भीe-KYCप्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.IndianOil ONE, HelloBPCLऔरHP PAYजैसे ऐप के माध्यम से घर बैठे सत्यापन की सुविधा उपलब्ध बताई गई है.

इसलिए जिनLPGउपभोक्ताओं कीe-KYCलंबित है,वे16अगस्त की समय-सीमा का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना आधार आधारित सत्यापन पूरा कर लें.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--