जमशेदपुर में 13वां हस्तकरधा दिवस पर कार्यक्रम : राज्यपाल संतोष गंगवार हुए शामिल,बोले-यह आयोजन लाखों बुनकर परिवारों का सम्मान है
जमशेदपुर:बिष्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में 13वां हस्तकरधा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं,कई बुनकर महामहिम राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए. कई मुख्य लोग भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे.
वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाईजेशन द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था,जिसमें झारखण्ड समेत विभिन्न राज्य से बड़ी संख्या में बुनकर कारीगर शामिल होने पहुंचे थे.वहीं, 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसे राष्ट्रीय हस्तकरधा दिवस घोषित किए जाने के बाद संगठन हर साल देश के अलग-अलग शहरों में इसका आयोजन कर रहा हैं.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय हस्तकरधा दिवस पर कहा कि हस्तकरघा केवल एक कला नहीं,बल्कि यह हमारी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक है. हर धागा और हर बुनाई हमारी लोक-कथाओं और रीति-रिवाजों की अनूठी कहानी कहती है. यह आयोजन सिर्फ सांस्कृतिक विरासत का उत्सव नहीं, बल्कि उन लाखों बुनकर परिवारों का सम्मान भी है,जो आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं.
वहीं,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता आनंद साहू ने कहा कि पहली बार जमशेदपुर में इस तरह के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें देश के विभिन्न राज्य से बुनकर पहुंचे हैं.





