Hindi News / CM सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहटा में MSME...

बिहार को बड़ी सौगात : CM सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहटा में MSME टेक्नोलॉजी सेंटर का किया शुभारंभ

Edited By:  |
bihar ko badi saugaat bihar ko badi saugaat

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को बिहटा के सिकंदरपुर में MSME टेक्नोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया. दोनों नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद शिलापट का अनावरण किया. इसके साथ ही मुजफ्फरपुर, रोहतास, दरभंगा और मुंगेर में एक्सटेंशन सेंटर भी खोले गए.

उद्घाटन समारोह स्थल पर कई स्टॉल लगाए गये. मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने इनका निरीक्षण किया. इस केंद्र के बारे में बताया गया कि बिहार के युवाओं को रोजगार से जोड़ने में मदद मिलेगी.

खासकर एससी एवं एसटी वर्ग के लोगों को अपने कारोबार को शुरु करने एवं बढ़ावा देने में इससे मदद मिलेगी. उन्हें सरकारी लाभ के बारे में भी जानकारी मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने अब शिक्षा और प्रशासन को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं. अब सभी क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे, जिससे स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे, ताकि बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके. इसके साथ ही प्रशासनिक कामकाज को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए हर महीने दो बार कैंप लगाए जाएंगे. इन कैंपों में अधिकारी मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे. इस पहल से शिक्षा, प्रशासन और आम जनता को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.