BIHAR NEWS : मधुबनी में चल रहे लॉटरी के अवैध धंधे की जांच शुरु
Edited By:
|
Updated :28 Apr, 2026, 02:43 PM(IST)
मधुबनी: बिहार के मधुबनी में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से लॉटरी का टिकट बेचे जाने की खबर को जिला प्रशासन ने काफी गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है. मधुबनी के जिलाधिकारी ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए जिले के विभिन्न अनुमंडलों में तैनात अनुमंडल अधिकारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को इसकी जांच के आदेश दिए हैं.
प्रतिबंध के बावजूद लॉटरी टिकट की खरीद-बिक्री के धंधे में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. उल्लेखनीय है कि कुछ समाचार माध्यमों में मधुबनी जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में प्रतिबंध के बावजूद लॉटरी टिकट के अवैध धंधे को लेकर विगत सोमवार को खबर प्रकाशित की गई थी. जिसमें बताया गया है कि इस अवैध धंधे से एक तरफ माफिया मालामाल हो रहे हैं जबकि गरीब और अधिक कंगाल हो रहे हैं.





