Vande Bharat Express : बिहार को तीन वंदे भारत एक्सप्रेस की मिली बड़ी सौगात, यहां जानिए किराया, रूट और टाइमिंग

Edited By:  |
Bihar got a big gift of three Vande Bharat Expresses Bihar got a big gift of three Vande Bharat Expresses

Vande Bharat Express :बिहार को तीन और वंदे भारत एक्सप्रेस की बड़ी सौगात मिली है, जिससे रेलयात्रियों में काफी खुशी है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया।

तीन वंदे भारत एक्सप्रेस की मिली बड़ी सौगात

पीएम मोदी ने पटना जंक्शन से लखनऊ के गोमती नगर वाया अयोध्या वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायी। इसके साथ ही पटना-न्यूजलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो गयी। साथ ही रांची से वाराणसी के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो गयी, जो बिहार को गया और सासाराम स्टेशन पर रूकेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखायी हरी झंडी

इस मौके पर पटना जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, राज्यसभा सदस्य शंभू शरण पटेल, जीएम तरुण प्रकाश, विधायक नितिन नवीन, नगर निगम की उप मुख्य पार्षद रश्मि चंद्रवंशी मौजूद रहे। पटना से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के फायदे ये है कि इस ट्रेन से रामलला के दर्शन करना यात्रियों के लिए सरल हो जाएगा।

पटना-लखनऊ-पटना : यह ट्रेन पटना से चलकर दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, वाराणसी कैंट स्टेशन, अयोध्या धाम होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।

पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से चलकर सुबह 6:16 बजे दानापुर पहुंचेगदी और 6:43 बजे आरा, 7:23 बजे बक्सर और 8:40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद साढ़े 9 बजे वाराणसी, दोपहर 12:35 बजे अयोध्या होकर दोपहर 2:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3:30 बजे खुलकर शाम 5:20 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसके बाद रात सवा 8 बजे वाराणसी, 8:50 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 9:45 बजे बक्सर, 10:35 बजे आरा, 11:07 बजे दानापुर और रात 11:45 बजे पटना पहुंचेगी।

ट्रेन की समय सारिणी तो तय हो गई है लेकिन किराया अभी IRCTC के सर्वर पर फीड नहीं हुआ है। सर्वर पर किराया अपलोड होने के बाद ही ट्रेन का सामान्य परिचालन बौर बुकिंग शुरू हो सकेगी। यह ट्रेन कम समय में वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ का सफर कराएगी। बक्सर से अयोध्या और लखनऊ के लिए इस ट्रेन का चेयरकार का किराया क्रमश: 1200 और 1400 और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2000 और 2200 रुपये के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, रेलवे की ओर से ट्रेन का आधिकारिक किराया जारी होना अभी शेष है। वंदे भारत की चेयरकार और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों में क्रमश: एसी टू टियर और एसी प्रथम श्रेणी के किराए के लगभग है।

रांची-वाराणसी-रांची :यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजबेरा, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।

पटना-न्यू जलपाईगुड़ी :यह वंदे भारत एक्सप्रेस किशनगंज, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा और बख्तियारपुर रुकते हुए पटना पहुंचेगी।

देश को 10 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात से देश को बड़ा तोहफा दिया है और अहमदाबाद से 85 हजार करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। इसके अलावा देशभर में 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी भी दिखायी है।