चाईबासा / गुवा :बड़ी खबर चाईबासा से है जहां गुवा थाना में पदस्थापित हवलदार 52 वर्षीय बरगी उरांव कि गोली लगने से मौत हो गई है. घटना के बाद शव का पोस्टमार्टमकरा दिया गया है.

चाईबासा के गुवा में राइफल सफाई के दौरान  गोली लगने से हवलदार की मौत

जानकारी के अनुसार मृतक हवलदार 52 वर्षीय बरगी उरांव मंगलवार को अपने कमरे में लोडेड राइफल की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान अचानक गोली चल गई जिससे गोली उसके सिर में लगी. उसे तुरंत जख्मी अवस्था में गुवा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को अस्पताल से उठाकर मंगलवार को रात में ही शव को सदर अस्पताल लायी और पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया. शव का पोस्टमार्टम दोपहर बाद किया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव गुमला भेज दिया गया है. मृतक गुमला के घाघरा कोहीपाट जाम टोली का रहने वाले थे.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल आ गए थे. वह अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बेटी और एक बेटा को छोड़ गया है. तीन सदस्य मेडिकल टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट--