दरभंगा: बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने दरभंगा ग्रामीण से अपने जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल को उम्मीदवार बनाया है. इससे जदयू कार्यकर्ताओं में काफ़ी हर्ष है. प्रदेश नेतृत्व ने हाल में ही गोपाल मंडल को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर एक समान्य कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाया था. अब जदयू ने उन पर भरोसा जताते हुए ग्रामीण से उम्मीदवार बनाया है. इस दौरान बातचीत करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि 16 अक्टूबर को नामांकन करने जा रहे हैं जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा आ रहे हैं. नामांकन के बाद मुख्यमंत्री पोलो मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे.
वहीं दरभंगा शहरी विधानसभा से भाजपा ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी पर छठी बार भरोसा जताया है. संजय सरावगी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि वो बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ साथNDAके कई नेता आ रहे हैं. वहीं उन्होंने बताया कि नामांकन के बाद माड़वारी उच्च विद्यालय में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे.
