Hindi News / मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर ...

बिहार कैबिनेट की बैठक आज : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Edited By:  |
bihar cabinet ki baithak aaj bihar cabinet ki baithak aaj

पटना: बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्क्षता में बुधवार शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम के बाद पहली बार बिहार कैबिनेट की बैठक पटना स्थित सचिवालय में होगी. बैठक में सीएम के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव और विजय चौधरी एवं अन्य विभागों के मंत्री और वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे. बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी.

मंत्रिमंडल सचिवालय में होनेवाली कैबिनेट की बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है. इस दौरान कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. कई विभागों से जड़े मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है. बैठक समाप्त होने के बाद प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जानकारी दी जाएगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--