BIG NEWS : सीएम सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल चेस में शानदार प्रदर्शन करने वाले रेयान मोहम्मद को दी 22.50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल यूथ चेस चैंपियनशिप 2026 (अंडर-18) में शानदार प्रदर्शन करने वाले बिहार के रेयान मोहम्मद को सम्मानित किया है. सीएम ने रेयान मोहम्मद को ₹22.50 लाख की प्रोत्साहन राशि दी है. रेयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और बिहार का नाम रोशन किया है.
राष्ट्रमंडल यूथ चेस चैंपियनशिप 2026 (अंडर-18) में बिहार के रेयान मोहम्मद ने शानदार प्रदर्शन किया है. रेयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और बिहार का नाम रोशन किया है. बिहार सरकार ने रेयान मोहम्मद को ₹22.50 लाख की प्रोत्साहन राशि दी है. सम्मान राशि देकर सरकार ने युवा खिलाड़ी की उपलब्धि को सराहा है. रेयान की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया गया. शतरंज के क्षेत्र में बिहार की बढ़ती पहचान को नई मजबूती मिली है. खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की राज्य सरकार की पहल जारी है. आगामी प्रतियोगिताओं के लिए रेयान को शुभकामनाएं दी गईं. खेल जगत में रेयान की उपलब्धि की जमकर चर्चा हो रही है.
मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि राष्ट्रमंडल यूथ चेस चैंपियनशिप 2026 (अंडर-18) में शानदार विजय प्राप्त कर बिहार एवं देश का गौरव बढ़ाने वाले युवा शतरंज खिलाड़ी रेयान मोहम्मद को बिहार सरकार की ओर से 22.50 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है. रेयान की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.
उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए ढेरों शुभकामनाएं.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





