Hindi News / इलाज के दौरान फिर एक मरीज ने तोड़ा दम

मुजफ्फरपुर अग्निकांड : इलाज के दौरान फिर एक मरीज ने तोड़ा दम

Edited By:  |
muzzafarpur agnikand muzzafarpur agnikand

मुजफ्फरपुर: जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मृतकों की संख्या में बढ़ती जा रही है. मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि अग्निकांड में झुलसे एक घायल ने इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. मृतक की पहचान मरवन प्रखंड के चैनपुर पररी गांव निवासी अंजनी कुमार सिंह के रूप में हुई है.

मृतक के परिजनों ने बताया कि अंजनी कुमार सिंह को किडनी संबंधी समस्या के कारण 3 जून को प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 4 जून की अहले सुबह अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

परिजनों ने प्रसाद हॉस्पिटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों की देखभाल मुख्य रूप से स्टाफ के भरोसे की जाती थी और फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं थे. उनका आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ.

इस संबंध में मृतक के समधी रणवीर कुमार सिंह ने भी अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.वहीं, प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.