BIG NEWS : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 वर्ष पुराने मामले में गिरफ्तार

Edited By:  |
big news big news

पटना : बिहार की सियासत में शुक्रवार की देर रात जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को 31 वर्ष एक पुराने मामले में पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

सांसद पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 1995 में पटना के एक घर पर कब्जा कर लिया था,जिसमें वह किराये पर रहने गए थे. पप्पू यादव ने इस किराये के घर में पहले अपना दफ्तर खोला,फिर उस पर कब्जा कर लिया. इसको लेकर उनके खिलाफ मकान मालिक ने एफआईआर दर्ज कराई थी. पटना जिला के कई थानों के पुलिस कोतवाली,राजीव नगर,बुद्धा कॉलनी,गर्दनीबाग,गांधी मैदान सहित,पटनाDIU की टीम पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की आवास दलबल के साथ देर रात पहुंची. घंटो चला ड्रामा के बाद आखिरकार सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप मध्य के साथ सचिवालय डीएसपी अनु कुमारी और पटना के विधि व्यवस्था कोतवाली डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद दलबल के साथ पप्पू यादव सांसद को गिरफ्तार करने पहुंचे. पप्पू यादव के समर्थकों ने घंटो जमकर बवाल काटा.

वहीं न्यायालय ने पप्पू यादव को कई बार समन जारी किया.लेकिन वह सुनवाई के लिए पेश नहीं हुए. इसके बाद अदालत ने दो दिन पहले उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. पटना पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों की पुलिस से तीखी बहस भी हुई है.

वहीं इस मामले में गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने कहा, 'मेरे साथ क्या होगा पता नहीं.'कशिश न्यूज़ के संवाददाता से बातचीत में पूर्णिया पप्पू यादव सांसद ने कहा कि नीट छात्रा की लड़ाई लड़ने का यह नतीजा है.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट--