सीबीआई की दबिश : वित्तीय और नियुक्ति में हुई अनियमितता मामले में CUJ में दूसरे दिन भी जांच पड़ताल जारी

Edited By:  |
cbi ki dabish cbi ki dabish

रांची:टेंडर और वित्तीय अनियमितता मामले को लेकर सीबीआई की टीम दूसरे दिन भी एक्शन में है. मनातू स्थितसेन्ट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस में दबिश देने पहुंची. सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस में सीबीआई की जांच पड़ताल जारी है.

वित्तीय और नियुक्ति में हुई अनियमितता बरतने के पुराने एक मामले में सीबीआई की टीम लगातार एक्शन में है.सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अहम दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है.सीबीआइ ने यूनिवर्सिटी कैंपस में सामान की खरीदारी, निर्माण कार्य से जुड़े टेंडर और नियुक्तियों से संबंधित फाइल मंगलवार को भी खंगाला था. वहीं, आज फिर एक बार सीबीआई की टीम इन तमाम पहलुओं की जांच में जुटी हुई है. सीबीआई की टीम सीयूजे कैंपस के कर्मियों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल अभी तक किसी तरह की कोई अपडेट सामने नहीं आई है.