केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज आयेंगे बिहार : किशनगंज में बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी के साथ करेंगे उच्चस्तरीय बैठक
किशनगंज: मुस्लिम बाहुल्य सह सीमांचल जिला किशनगंज में बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी जिले के मेची सभागार में संयुक्त रूप से उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन एलर्ट मोड पर है. सुरक्षा को देखते हुएB.S.F , SSB,बिहार पुलिस और कई केंद्रीय बलों की अतिरिक्त जवान की तैनाती की गई है.
गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी विशेष हेलीकॉप्टर से खगड़ा स्थित हवाई अड्डा में 4:00 बजे लैंड करेंगे और 5:00 बजे जिला परिषद किशनगंज के परिसर में स्थित मेची सभागार में उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे जहां भारत-नेपाल सीमा, भारत-बांग्लादेश सीमा, चिकन नेक कॉरिडोर और प्रस्तावित आर्मी कैंप ,सैनिक रोड को लेकर कई निर्देश जारी की जाएगी. इस बैठक के समाप्ति के बाद गृह मंत्री का काफिला माता गुजरी मेमोरियल यूनिवर्सिटी पहुंचेगी जहां कॉलेज में आयोजित बैठक में शामिल होंगे.
दोनों ही गृह मंत्री के आने से बैठक महत्वपूर्ण इसलिए हो जाती है कि आगामी दिनों बंगाल में विधानसभा का चुनाव होना है और इस चुनाव से पूर्व बैठक में भाजपा की चुनावी रणनीति तय की जाएगी. इस बैठक में पश्चिम बंगाल के भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे जिसमें कई निर्देश दिए जाएंगे और बैठक की समाप्ति के बाद दोनों गृह मंत्री माता गुजरी मेमोरियल यूनिवर्सिटी परिसर में ही रात्रि विश्राम करेंगे और अगले सुबह 26 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह 11:00 बजे अररिया के लिए रवाना होंगे. जिस कार्यक्रम को लेकर और गृह मंत्री के सुरक्षा को देखते हुए पूरे जिले के साथ-साथ बांग्लादेश सीमा और नेपाल सीमा पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है ताकि किसी भी प्रकार का चूक ना हो सके.
किशनगंज से शम्भु कुमार की रिपोर्ट—





