BREAKING : धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान में जुटी पुलिस
धनबाद:धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एहतियात बरतते हुए पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा दिया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर स्थित 28 कोर्ट भवनों को खाली कराया गया. सभी न्यायिक कार्यों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है.
कोर्ट परिसर मेंभारी संख्या में पुलिस बल तैनात
कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और डीएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
झारखंड में लगातार मिल रहा धमकी भरा ई-मेल
बता दें कि कुछ दिन पहले राजधानी रांची में समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी. जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. इससे पहले, सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. झारखंड में लगातार धमकी भरा ई-मेल भेजा जा रहा है.





