BIG NEWS : रांची के चान्हो में अज्ञात अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मारकर की हत्या, घटना से सनसनी

Edited By:  |
big news big news

रांची : बड़ी खबर रांची से है जहां चान्हो थाना क्षेत्र के चामा में बुधवार देर रात अज्ञात बंदूकधारी ने 2 लोगों को गोली मारी. गोली लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा.

जानकारी के अनुसार रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के चौड़ा चामा स्थित आश्रम में मृतक राजेन्द्र यादव और महेश दोनों काफी दिनों से रह रहे थे. बुधवार की रात लगभग एक बजे कुछ हथियारबंद लोग आश्रम पहुंचे और राजेंद्र यादव को निशाना बना कर फायरिंग करने लगे. इसी बीच गोलीबारी की आवाज सुन कर जब महेश राजेन्द्र यादव की तरफ बढे तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी. गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया. इधर गोलीबारी की आवाज सुन कर जब ग्रामीण आश्रम पहुंचे तो उन्होंने देखा कि राजेन्द्र और महेश खून से लथपथ पड़े हुए हैं. जिसके बाद मामले की जानकारी चान्हो पुलिस को दी गई.

गोलीबारी में महेश की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं राजेंद्र की सांस चल रही थी. उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी जान चली गई.

वहीं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र यादव अपने भाई की पत्नी और उसकी मासूम बेटी की हत्या का आरोपी था. वह काफी दिनों से आश्रम में ही छुप कर आ रहा था. बताया जा रहा है कि राजेंद्र यादव की हत्या में उसके भाई के ससुराल वालों का हाथ है. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

रांची से नैयर की रिपोर्ट---