Hindi News / नालंदा में स्वास्थ्य विभाग ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक को...

BIG NEWS : नालंदा में स्वास्थ्य विभाग ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक को किया शो कॉज

Edited By:  |
big news big news

पटना:स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक के विरुद्ध शो कॉज किया है.

सिविल सर्जन,नालंदा के द्वारा विभाग को सूचित किया गया था कि डॉ. त्रिशला,चिकित्सा पदाधिकारी,सदर अस्पताल,बिहारशरीफ,नालंदा दिनांक 18.07.2026 को रात्रि पाली में निर्धारित रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर अनुपस्थित थीं,उक्त रात्रि में अस्पताल में तीन संस्थागत प्रसव हुए. महिला चिकित्सा पदाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण दिनांक 19.07.2026 को प्रातः 3:00 बजे एक मरीज का प्रसव हेतु आवश्यक सिजेरियन ऑपरेशन समय पर नहीं किया जा सका.

मामले की जानकारी प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लिया. प्रथम दृष्टया निर्धारित रोस्टर के अनुसार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में डॉ. त्रिशला के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई शुरु कर दी गई है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉ. त्रिशला के विरुद्ध कारण पृच्छा जारी करते हुए उन्हें 15 दिनों के भीतर अपना लिखित अभिकथन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के समयबद्ध उपचार एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी,ताकि आमजन को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सके.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--