Hindi News / बोकारो में कबाड़ी गोदाम से बड़ी मात्रा में डिजाल्व्ड एसिटिलीन सिलेंडर बरामद, जांच...

BIG NEWS : बोकारो में कबाड़ी गोदाम से बड़ी मात्रा में डिजाल्व्ड एसिटिलीन सिलेंडर बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
Reported By:
big news big news

बोकारो : बड़ी खबर बोकारो से है जहां पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के आईटीआई मोड़ जेल मोड़ स्थित एक कबाड़ी गोदाम से 200 डिजाल्वड एसिटिलीन सिलेंडर को बरामद किया गया है. व्हाट्सएप के माध्यम से इसकी जानकारी मिलते ही सेक्टर 12 थाना में लिखित शिकायत की गई है.

बताया जा रहा है कि पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के आईटीआई मोड़ जेल मोड़ के पास मनोज गुप्ता के एम एम इंटरप्राइजेज नामक कबाड़ी गोदाम से चोरी किया गया 200 डिजाल्व्ड एसिटिलीन सिलेंडर जब्त किया गया है. सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के उकरीद में स्थित द ईस्टर्न आक्सीजन एंड एसिटिलीन प्लांट से 500 सिलेंडर चोरी किया गया था. इसको व्हाट्सएप के जरिए बेचने के लिए वीडियो फोटो जारी किया जा रहा था. इसके बाद प्लांट के सहायक प्रबंधक राहुल कुमार सिंह को जब व्हाट्सएप के जरिए इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने सेक्टर 12 थाने में इसकी लिखित शिकायत कर दी. इसके बाद कबाड़ी गोदाम में छापा मारा गया जहां 200 सिलेंडर बरामद किया गया है. मामले में सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि पुलिस आगे अनुसंधान कर रही है और अन्य सिलेंडर को भी बरामद करने का काम किया जा रहा है.