Hindi News / छापेमारी कर 20-25 किलो नशीला पदार्थ किया बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

पटना के रामकृष्णा नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : छापेमारी कर 20-25 किलो नशीला पदार्थ किया बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Edited By:  |
20-25 kg of drugs recovered during raid, two businessmen arrested 20-25 kg of drugs recovered during raid, two businessmen arrested

डेस्क:- पटनासेबड़ी खबर सामने आई है जहां रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया है। यह कार्रवाई गोकुल कॉलोनी के सद्भावना नगर इलाके में की गई, जहां रोड नंबर20 स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी के दौरान पुलिस को20 से25 किलोग्राम सूखा नशा बरामद किया है।


इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तारी किया गया है। बताया जा रहा है कि आलमगंज थाना क्षेत्र में दो लोगों गिरफ्तार किया गया था नशीली पदार्थ बेचते हुए पूछताछ के दौरान में उसने रामकृष्ण नगर का पता बताया औरपुलिस टीम ने जब मकान पर दबिश दी, तो वहां मौजूद दो युवकों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि दोनों आरोपी काफी समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त थे और शहर में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे।


फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस ने मौके से बरामद नशीले पदार्थों को जब्त कर लिया है।पटना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।आशंका जताई जा रही है कि इस नेटवर्क के तार शहर के अन्य इलाकों से भी जुड़े हो सकते हैं,जिसे लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है।