Hindi News / थाईलैंड से आए यात्री के पास 5 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई : थाईलैंड से आए यात्री के पास 5 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

Edited By:  |
 Hydroponic ganja worth Rs 5 crore recovered from a traveler from Thailand  Hydroponic ganja worth Rs 5 crore recovered from a traveler from Thailand

गया:गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सीमा शुल्क विभाग ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक यात्री को विदेशी हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब5करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, डॉन मुआंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से आए यात्री विशाल ओझा (निवासी: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) गया एयरपोर्ट पर उतरा था। संदेह के आधार पर जब उसके सामान की जांच की गई, तो बैग के अंदर खास तरीके से बनाई गई गुप्त परत में छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए।

जांच के दौरान अधिकारियों ने करीब5किलोग्राम वजन के कुल4पैकेट हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया। यह गांजा अत्यधिक शुद्ध और महंगा माना जाता है, जिसे खास तकनीक से उगाया जाता है।

फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कस्टम विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट