Hindi News / लूटपाट की मंशा से बदमाशों ने कोयला व्यवसायी को गोली मारकर किया घायल,...

BREAKING NEWS : लूटपाट की मंशा से बदमाशों ने कोयला व्यवसायी को गोली मारकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
With the intention of looting, miscreants shot and injured a coal businessman, police engaged in investigation. With the intention of looting, miscreants shot and injured a coal businessman, police engaged in investigation.

डेस्क:-खगड़िया के मुफस्सिलथाना इलाके के5 किलोमीटर के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक कोयला व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया है। अज्ञात बदमाशों ने वारदात को तब अंजाम दिया जब52 साल के अवधेश कुमार उर्फ गुड्डू बाइक पर सवार होकर महेशखूंट से अपने घर खगड़िया के विद्याधार मोहल्ला आ रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने रास्ते पहले बाइक रोकने का इशारा किया।


व्यवसाई के द्वारा अपनी बाइक नहीं रोकने पर गोली चला दी। हालांकि जख्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हाइयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों की माने तो लूटपाट करने की मंशा से बदमाश बाइक रोकने को कह रहा था। हालांकि मौके पर पहुंचे सदरSDPO 1मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।