BIG NEWS : पटना में इंडियन बैंक के बाहर 50 हजार की छिनतई की कोशिश, आरोपी हिरासत में
Edited By:
|
Updated :08 Jul, 2026, 05:13 PM(IST)
पटना : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से है जहां एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बैंक में पैसे जमा करने जा रहे व्यक्ति से बदमाशों ने 50 हजार रुपये छिनतई की कोशिश की. भुक्तभोगी ने जब शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पिटाई की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर रही है. आरोपी की पहचान बिहटा निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. इंडियन बैंक के बाहर यह घटना हुई है.
पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट-





