BIG BREAKING : TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर, दो दिन में मांगी गई विषयवार रिक्तियों की रिपोर्ट
पटना:बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. बिहार लोक सेवा आयोग यानीBPSC के माध्यम से आयोजित होने वालीTRE-4शिक्षक भर्ती के लिए माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विषयवार रिक्त पदों की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने को कहा है.
विभाग के निर्देश के मुताबिक कक्षा9वीं-10वीं और11वीं-12वीं के विद्यालय अध्यापकों के पदों परTRE-3के बाद बचे रिक्त पदों का आरक्षण समायोजन किया जाएगा. इसके बाद विषयवार रिक्तियों का संशोधित ब्योरा तैयार कर बिहार लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा.
सभी जिलों को निर्धारित प्रपत्र1, 2, 3और4में विषयवार रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है. जिला स्तर पर आरक्षण रोस्टर का समायोजन करने के बाद संबंधित जानकारी निदेशालय को भेजनी होगी.
शिक्षा विभाग ने इस काम को प्राथमिकता देते हुए दो दिनों के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. रिपोर्ट भौतिक रूप से भेजने के साथ-साथ एमएस एक्सेल की सॉफ्ट कॉपी ई-मेल के माध्यम से भी निदेशालय को उपलब्ध करानी होगी.
विभाग ने स्पष्ट किया है किTRE-3में नियुक्ति के बाद माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर जो पद रिक्त बचे हैं, उनका विषयवार ब्योरा तैयार किया जाना जरूरी है. इसी आधार परTRE-4के लिए रिक्त पदों का अधियाचन तैयार होगा.
रिपोर्ट मिलने के बादTRE-4 शिक्षक भर्ती का अधियाचन बिहार लोक सेवा आयोग को भेजे जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. ऐसे में9वीं से12वीं तक के शिक्षकों की भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह निर्देश बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





