Hindi News / बिहार विधान परिषद पहुंचे मेरेडियन स्कूल, खगौल रोड के छात्र-छात्राएं

BIG NEWS : बिहार विधान परिषद पहुंचे मेरेडियन स्कूल, खगौल रोड के छात्र-छात्राएं

Edited By:  |
big news big news

पटना: बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है. मेरेडियन स्कूल,खगौल रोड के छात्र-छात्राएं गुरुवार को विधान परिषद पहुंचे. विद्यार्थियों ने विधान परिषद की कार्यवाही का अवलोकन किया. इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात हुई.यादगार तस्वीरें भी खिंचवाई गईं. लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं के महत्व से परिचय कराया गया. युवाओं में जनसेवा की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया. विद्यार्थियों के उत्साह और जिज्ञासा की सराहना की गई. कहा गया—यही युवा भविष्य के भारत की मजबूत नींव हैं. लोकतंत्र को समझने का व्यावहारिक अनुभव मिला. बिहार विधान परिषद में विद्यार्थियों का विशेष शैक्षणिक परिभ्रमण हुआ. युवा पीढ़ी को लोकतंत्र से जोड़ने की पहल को नई मजबूती मिली.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-