Hindi News / JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.ख्यांगते के आवास पर CID की छापेमारी,घर की तलाशी...

BIG BREAKING : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.ख्यांगते के आवास पर CID की छापेमारी,घर की तलाशी ले रही टीम

Edited By:  |
big breaking big breaking

रांची:JPSC के निवर्तमान अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर CID की टीम छापेमारी करने पहुंची है. बता दें कि JPSC परीक्षा में हुई कथित धांधली की शिकायतों के बाद सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए JPSC के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है. गुरुवार को CID की कई टीमें राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के निवर्तमान अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर छापेमारी करने पहुंच गई. पूर्व चेयरमैन के घर की तलाशी ली जा रही. छापेमारी के दौरान भारी पुलिस बल को भी तैनात किया गया है.

एल ख्यांग्ते के आवास पर CID की टीम में SP, DSP और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं.14वीं जेपीएससी के पीटी रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर सीआईडी की टीम दो दिन पहले 5 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है. एल ख्यांगतेझारखंड के पूर्व मुख्य सचिव भी के पद पर भी रह चुके हैं.