मधुबनी : बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से है जहां झंझारपुर थाना क्षेत्र के अनुमंडल कार्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार 2 अपराधियों ने स्टेट बैंक से रुपये निकल कर घर जा रहे बुजुर्ग से 1.06 लाख रुपये छिनतई कर ली. घटना के बाद अपराधियों ने वहां से फरार हो गया. घटना से इलाके में सनसनी है.