जमशेदपुर:जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में उद्योगपति कैरव गांधी के अपहरण में शामिल अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयी. मुठभेड़ में तीन कुख्यात बदमाश गोली लगने पर घायल हो गया.तीनों बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं और अपहरण सहित कई संगीन वारदात में संलिप्तता रही है. पुलिस ने मौके से तीन पिस्टल औरखोखा बरामद किया है. घायल अपराधियों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. जहां कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा है कि पुलिस तीनों अपहरणकर्ता से पूछताछ कर रही थी. इस दौरान जानकारी मिली कि तीनों ने कैरव के अपहरण के बाद शहर छोड़ने से पहले सोनारी साईं मंदिर के पास झाड़ियों में हथियार छुपा रखा है. जिसके बाद पुलिस देर रात तीनों को लेकर मौके पर पहुंची. इस बीच अपराधी गुड्डू सिंह ने बिष्टुपुरथाना प्रभारी आलोक दुबे के बॉडीगार्ड की कारबाईन छीन ली और पुलिस पर फायरिंग कर दी. हालांकि, इस घटना में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे बाल-बाल बच गए. तभी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी पांच राउंड गोली चलाई. जिसमें तीनों अपराधी घायल हो गए.

सिटी एसपी ने बताया कि तीनों अपराधियों की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी और अपहरण व फिरौती जैसे मामलों में इनकी संलिप्तता रही है. बिहार और झारखंड में इनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं, घायल बदमाशों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है.

जमशेदपुर से बिनोद केशरी की रिपोर्ट