Hindi News / बिहार में सम्राट कैबिनेट का बंटवारा, सीएम के पास 29 विभाग

BIG BREAKING : बिहार में सम्राट कैबिनेट का बंटवारा, सीएम के पास 29 विभाग

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई सरकार के गठन के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया है. उन्होंने अपने पास 29 विभाग रखे हैं. वहीं उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभाग दिए हैं.


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग

सीएम सम्राट चौधरी ने फिलहाल अपने पास 29 विभागों की जिम्मेदारी रखने का निर्णय लिया है. इनमें सामान्य प्रशासन विभाग , गृह विभाग,स्वास्थ्य, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग,निगरानी विभाग,निर्वाचन विभाग,कृषि और पथ निर्माण विभाग शामिल हैं.

विजय कुमार चौधरी के जिम्मे 10 विभाग

वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन,संसदीय कार्य,सूचना एवं जनसंपर्क,भवन निर्माण,अल्पसंख्यक कल्याण समेत कुल 10 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. इन विभागों को सरकार के लिए अहम माना जाता है. इससे उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है.

बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8 विभाग

उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा,योजना एवं विकास,मद्य निषेध,उत्पाद एवं निबंधन समेत कुल 8 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट—