झारखंड कैबिनेट की बैठक में 53 प्रस्तावों पर मुहर : राज्य वित्त आयोग कार्यालय में 18 पदों के सृजन प्रस्ताव पर स्वीकृत
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुई. राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन में आयोजित बैठक में कुल 53 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. बैठक में कैबिनेट स्तर के कई मंत्री और वरीय अधिकारी मौजूद रहे.
कैबिनेट की बैठक में झारखंड राज्य वित्त आयोग कार्यालय हेतु पदों की सृजन के संबंध में 18 पदों के सृजन प्रस्ताव पर स्वीकृत मिली है.
झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख सरकारी संस्थाओं, शहरी निकायों कंपनियों को दिए जाने वाले ऋण का ब्याज दर निर्धारित करने के संबंध में स्वीकृति मिली है.
वहीं नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों की स्वीकृति मिली है.
झारखंड इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 को विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत करने की स्वीकृत मिली है.
झारखंड पशुपालन सेवा नियमावली के संशोधन की स्वीकृति मिली है.
पाकुड़ अंतर्गत शाहरपुर से प्यादापुर कुल पथ 6.34 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 45 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है.
राज्य सरकार के पेंशनधारियों, पारिवारिक पेंशन भोगियों को और पुनरक्षित वेतनमान भत्ता के वेतनमान देना एक साथ 2025 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति मिली है.
झारखंड चिकित्सा सेवा नियमावली की स्वीकृति मिली है.





