Hindi News / दरभंगा AIIMS में जल-जमाव रोकने को सरकार एक्शन में, जल संसाधन विभाग के...

BIG NEWS : दरभंगा AIIMS में जल-जमाव रोकने को सरकार एक्शन में, जल संसाधन विभाग के सचिव ने की समीक्षा बैठक

Edited By:  |
big news big news

पटना : बिहार के दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स परिसर में हर साल होने वाले जल जमाव की समस्या को लेकर सरकार गंभीर है. इस समस्या के समाधान के लिए सरकार युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरु कर दी है. जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इसमें एम्स परिसर को जल मुक्त बनाने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ. बैठक में जल निकासी,मिट्टी भराई और तकनीकी सर्वेक्षण की प्रगति की समीक्षा की गई.

बारिश और बाढ़ के दौरान दरभंगा एम्स परिसर में होने वाली जलजमाव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की. बैठक में एम्स परिसर की जल निकासी व्यवस्था, मिट्टी भराई और तकनीकी सर्वेक्षण की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--