BIG BREAKING : शेरघाटी के इमामगंज में दिनदहाड़े PNB CSP से 2 लाख की लूट, घटना CCTV में कैद, जांच में जुटी पुलिस
शेरघाटी : इस वक्त की बड़ी बिहार के शेरघाटी से है जहां अनुमंडल के इमामगंज थाना क्षेत्र के पांकरडीह मेन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के CSP शाखा से अपराधियों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े करीब ₹2 लाख 7 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, CSPसंचालक दीपक कुमार ने बताया कि बाइक पर सवार तीन बदमाश अचानक शाखा पर पहुंचे. उनमें से एक ने पिस्टल निकालकर वहां मौजूद कर्मी को डराया और कैश काउंटर से₹2.07लाख लूटकर फरार हो गए.
यह पूरी घटना शाखा में लगेCCTVकैमरे में कैद हो गई है,जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.
लूट की वारदात के बाद बैंक कर्मियों ने शोर मचाया,लेकिन तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो गया.
घटना की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है औरCCTVफुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
इलाके में दिनदहाड़े हुई इस लूट से लोगों में दहशत का माहौल है.
शेरघाटी से राम प्रवेश कुमार की रिपोर्ट--





