BIG BREAKING : भाजपा ने बिहार से नितिन नवीन समेत 2 लोगों को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना:भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सभा के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. बिहार से पार्टी ने 2 प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं. इनमें नितिन नवीन और शिवेश कुमार शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है. हरियाणा से संजय भाटिया को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है. ओड़िशा से भाजपा ने दो नामों की घोषणा की है. इनमें प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और सुजीत कुमार शामिल हैं. पश्चिम बंगाल से भाजपा ने राहुल सिन्हा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया में केवल एक दिन शेष है. बिहार की 5 सीटों के लिए एनडीए और आरजेडी के बीच मुकाबला है. बिहार समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होने हैं. बिहार की 5 सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को जारी हुई थी. नामांकन की अंतिम तारीख 5 मार्च है. 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी के कारण नामांकन के लिए केवल 5 मार्च का दिन बाकी है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--